नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को गुरुओं के सम्मान से जुड़े एक मामले को लेकर पंजाब सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता, लेकिन पंजाब सरकार की चुप्पी संदेह पैदा कर रही है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि संबंधित फाइल को लंबे समय से रोके रखा गया है, जिससे पूरे मामले की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब तक न तो एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराई गई है और न ही शिकायत की कॉपी सौंपी गई है। जांच से जुड़ी कोई आधिकारिक रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे यह आशंका गहराती है कि तथ्यों को जानबूझकर छिपाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की टालमटोल सामने आ रही है, उससे मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.