रांची, फरवरी 15 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के कोचांग पल्ली (खूंटी धर्मप्रांत) में रविवार को प्रभु येसु मसीह के जन्म जुबली वर्ष 2025 का समापन एक ऐतिहासिक और भव्य धार्मिक समारोह के साथ हुआ। बुरूडीह में आयोजित इस समारोह में झारखंड के कोने-कोने से हजारों मसीही विश्वासी अपनी आस्था प्रकट करने जुटे। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु नवनिर्मित क्रूस रास्ता का विधिवत अभिषेक और उद्घाटन रहा। मौके पर मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण मुंडा ने समाज के उत्थान में मिशनरियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक सदी पूर्व मसीही समुदाय शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा का जो बीज लेकर यहां आया था, आज वह समाज में विकास और प्रेम के रूप में फलीभूत हो रहा है। गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर ही हम समाज में एकता और भाईचारा कायम रख सकते हैं। बिशप और अन्य धर्मगुरुओं ने कहा...