गया, दिसम्बर 23 -- गुरुआ थाने की पुलिस ने सोमवार की रात टिकरी गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि गुरुआ पुलिस ने टिकरी गांव से रामाधार सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपित फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...