गया, जून 20 -- गुरुआ बाजार में बस स्टैंड के पीछे मछली बाजार में शुक्रवार को बाइक चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। लोगों ने बताया कि गुरुआ बस स्टैंड के पीछे मछली बाजार में विनोद रविदास की मुर्गा की दुकान है। दुकानदार अपनी दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दुकान में चला गया। थोड़ी देर बाद एक युवक बाइक को स्टार्ट कर रहा था। दुकानदार व स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। लोगों ने बताया कि बाइक चोर रफीगंज का रहने वाला है। पुलिस मौके पर पहुंच कर बाइक चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.