गया, दिसम्बर 29 -- गुरुआ,एक संवाददाता गुरुआ थाने की पुलिस ने सोमवार को एसटीएफ के सहयोग से दो गांव में छापेमारी कर बाइक लूट कांड के दो अप्राथमिकी अभियुक्त को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि बाइक लूट कांड में गुरुआ थाना के महादेवस्थान गांव का नितेश कुमार उर्फ नीतीश कुमार उर्फ चुहिया और आजाद बिगहा गांव का राहुल कुमार अप्राथमिकी अभियुक्त था। दोनों अप्राथमिकी अभियुक्त पुलिस के डर से फरार चल रहे थे। गुरुआ थाने की पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से दोनों गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे दोनों अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। राहुल कुमार की निशानदेही पर बाइक लूट कांड में प्रयुक्त देसी कट्टा बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.