गया, अप्रैल 22 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के नउआखाप गांव में मंगलवार दोपहर बिजली की शॉर्ट सर्किट से करीब साढ़े आठ बिगहे में लगी गेंहू की फसल जल कर राख हो गई। इस घटना में किसानों को करीब डेढ़ लाख रुपये की क्षति पहुंची है। नउआखाप गांव के विपिन सिंह ने बताया कि बिजली की शॉर्ट सर्किट की वजह से किसान नागेन्द्र सिंह के डेढ़ बिगहा, अर्जुन सिंह के एक बिगहा, राजेश्वर सिंह के एक बिगहा एवं उज्जवल प्रसाद के पांच बिगहा में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। हालांकि गेहूं की खेत मे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल पहुंच गई। लेकिन दमकल के पंहुचने के पहले गेहूं जल कर राख हो गई थी। दमकल कर्मियों ने आसपास में लगी गेहूं को जलने से बचा लिया। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.