गया, फरवरी 6 -- ऑटो पर सबार बदमाशों ने गुरुवार की रात गुरुआ-दरियापुर सड़क पर कशिया डीह गांव के पास गुरुआ के एसबीआई के मैनेजर के साथ मारपीट कर उनका मोबाइल छीन लिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात बैंक से ड्यूटी कर कार से एसबीआई गुरुआ के मैनेजर प्रभात कुमार अपने घर बोधगया जा रहे थे। काशिया डीह गांव के पास ऑटो ने मैनेजर की कार में धक्का मार दिया। मैनेजर ने जब ऑटो चालक को डांट डपट की तो ऑटो पर बदमाशों ने मैनेजर के साथ मारपीट की और उनका सरकारी मोबाइल छीन कर फरार हो गए। एसबीआई के मैनेजर ने तुरंत घटना की जानकारी गुरुआ थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने कहा कि घटना में शामिल बदमाशों और ऑटो को चिन्हित किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस करवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.