गया, दिसम्बर 16 -- गुरुआ के सीओ अतहर जमील ने मंगलवार को किसानों की शिकायत पर गुरुआ आहर का निरीक्षण किया। मुरारी प्रसाद दांगी सहित कई किसानों ने बताया कि कुछ लोगों ने आहर और पिन की जमीन पर कब्जा कर घर बना लिया है, जिससे खेतों में पानी नहीं पहुँच पा रहा है और सिंचाई में समस्या हो रही है। शिकायत पर निरीक्षण के बाद सीओ ने कहा कि बहुत जल्द गुरुआ आहर, बाजार, बाईपास सड़क और पिंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...