गया, मार्च 17 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के भरौंधा गांव के पास रविवार की रात नहर में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के कसमा थाने के गेरुआ गांव का उदय यादव का पुत्र मिथिलेश यादव (25) बाइक से ससुराल आमस थाने के मुरैनिया गांव आया हुआ था। होली पर्व के बाद रविवार की रात वह घर जा रहा था। रौंधा गांव के पास क्षतिग्रस्त पुल से नहर पार करते समय असंतुलित होकर नहर में बाइक सहित गिर गया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इसकी जानकारी सुबह में होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी सुबह में ग्रामीणों को हुई। जब कुछ ग्रामीण नहर की ओर आये। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया। दो वर्ष पहले हुई थी शादी मिथिलेश यादव की दो वर्ष पहले गुरुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.