श्रीनगर, मई 10 -- एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला ने देश सेवा के लिए एक और मौका दिए जाने की मांग की है। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद टिहरी के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला और मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा कि 1971 की बांग्लादेश की लड़ाई हो या 1999 में कारगिल युद्ध, एसएसबी गुरिल्लों ने सीमाओं पर रहकर सूचना भारतीय सेना को देती थी, लेकिन आज सरकार ने उन्हें दरकिनार किया हुआ है। कहा कि वर्तमान में देश में जो हालात बने हुए हैं, ऐसे में एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला सीमाओं पर देश सेवा के लिए तत्पर रहकर कार्य करने को तैयार हैं। कहा कि इससे देश की सीमाओं में हो रही हलचल को भारतीय सैनिकों व सरकार तक पहुंचाया जा सकेगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.