गया, मार्च 8 -- गुरारू, एक संवाददाता । गुरारू थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शनिवार को बिजली विभाग ने छापेमारी की। गलत तरीके से बिजली का इस्तेमाल करने वाले नौ लोगों के खिलाफ गुरारू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कनीय विद्युत अभियंता संजय चौधरी ने बताया की हरीहर दास, अरविन्द पासवान, जैबुन निशा, संजय रविदास, सवित्री देवी, विष्णुदेव प्रसाद, वृजेश यादव, मृत्युंजय कुमार, और निर्मला देवी पर जुर्माना भी लगाया गया है। इनके खिलाफ गुरारू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष चाहत कुमार ने बताया की आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.