गया, जनवरी 28 -- गुरारू-मथुरापुर स्टेट हाईवे-69 पर कोंची गांव के समीप बुधवार को बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए गुरारू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान बरमा गांव निवासी धमेंद्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धमेंद्र गुरारू बाजार से अपने घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रैक्टर के अंदर तक घुस गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.