गया, जनवरी 20 -- प्रखंड के सभी बारह पंचायतों में किसानों के फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में प्रतिदिन सैकड़ों किसान पहुंचकर अपना निबंधन करवा रहे हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि अब तक शिविरों के माध्यम से 1,589 किसानों का निबंधन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रखंड में दस हजार से अधिक किसान पंजीकृत हैं। जो किसान शिविर में नहीं आ पा रहे हैं, उनके लिए गांव-गांव जाकर भी निबंधन शिविर लगाए जा रहे हैं। यह शिविर बुधवार तक चलेंगे। साथ ही किसान किसी भी वसुधा केंद्र पर जाकर भी निबंधन करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...