गया, फरवरी 20 -- गुरारू बाजार स्थित स्टेशन रोड पर चौक के समीप शुक्रवार को एक किराना दुकान के पास खड़ी बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये चोरी कर ली गई। जानकारी के अनुसार कनौसी गांव के बैजू कुमार ने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे। रुपये को बाइक की डिक्की में रखकर वह पास की दुकान पर सामान खरीदने चले गए। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो बाइक की डिक्की खुली हुई थी और रुपये गायब थे। पीड़ित युवक ने गुरारू थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अखलेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बताते चले कि इससे पूर्व भी गुरारू बाजार में इस तरह की चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, अब तक किसी भी मामले का खुलासा नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.