गया, फरवरी 21 -- प्रखंड प्रमुख का उपचुनाव 28 फरवरी अनुमंडल कार्यालय टिकारी में होगी। उक्त जानकारी गुरारू प्रखंड विकास पदाधिकारी राजदेव प्रसाद रजक ने दी है। उन्होंने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी सुजीत कुमार की देख रेख में प्रखंड प्रमुख का उप चुनाव करवाया जाएगा। बताते चलें की पिछले माह आये अविश्वास प्रस्ताव पर प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी की कुर्सी चली गई थी। प्रखंड में 17 पंचायत समिति सदस्य हैं प्रमुख की चुनाव की चर्चा जोरों से है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...