गया, फरवरी 11 -- गया डीटीयू रेल सेक्शन के गुरारू-परैया स्टेशनों के बीच अंडरपास रेल सड़क पुलिया का निर्माण किया जाएगा। सड़क पुलिया निर्माण के लिए बुधवार को डीएफसीसी और रेलवे के विभागीय अधिकारियों की टीम स्थल पर जाकर निर्माण कार्य से संबंधित सर्वे का कार्य पूरा किया। सर्वे के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रेल ट्रैक के नीचे से अंदर पास सड़क पुलिया के निर्माण पूरा होने के बाद रेल फाटक संख्या-9 को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। साथ ही वहां पर तैनात होने वाले कर्मियों को भी हटा लिया जाएगा। रेल सूत्रों ने बताया कि डीडीयू-धनबाद सेक्शन पर 160 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के उद्देश्य को लेकर रेल फाटक को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। रेल फाटक को बंद करने से पहले रेल ट्रैक के नीचे ...