गया, मई 27 -- गुरारू में आंगनबाड़ी सेविकाओं की चल रही पोषण भी पढ़ाई भी की तीन दिवसीय ट्रेनिंग मंगलवार को समाप्त हो गई। ट्रेनर निलू कुमारी, प्रियंका कुमारी, नाजिया सुल्तानी ने पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत सेविकाओं को आधारशील व नवचेतना के बारे में विशेष जानकारी दी गई। वही, सीडीपीओ वन्दना सिन्हा ने बच्चों को शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास कराने के प्रति जोर दिया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में पढ़ने आनेवाले बच्चों को पढ़ाई कराने के साथ उनके पोषण, शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान रखने के सेविकाओं को कई जरूरी टिप्स दिए गए हैं। ताकि बच्चों में पढ़ाई की वजह तनाव पैदा न हो। अनौपचारिक शिक्षा के तहत 3 से 6 वर्ष के बच्चों को खेल खेल में पढाई के लिए तैयार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.