बहराइच, फरवरी 4 -- बहराइच। बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय में बुधवार को पंजाबी सरल शिक्षण कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी से अरविंद नारायण मिश्रा ने बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किया। सभी बच्चों को गुरमुखी लिपि पढ़ना व लिखना सिखाया गया। इस अवसर पर इरतिका फातिमा, गुरसेवक सिंह, नमन प्रीत कौर, जिक्रा फातिमा, इकरा फातिमा, प्रभलीन कौर, जगजोत सिंह, पुष्पेंद्र कौर, जगप्रीत कौर, अर्चना, आयुषी मिश्रा को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ.बलमीत कौर, रूपा श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, गुरविंदर सिंह, रजनीत कौर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.