गढ़वा, अगस्त 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से सटे गुरदी गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पारिवारिक विवाद में बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से बड़ी घटना टल गई। झड़प में पुलिस कर्मियों सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गुरदी गांव निवासी 27 वर्षीय तकसीर खान की शादी वर्ष 2016 में मझिआंव थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी 22 वर्षीया रकीबा खातून से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ा कि यह न्यायालय तक पहुंच गया। कुछ दिनों बाद समझौता हुआ। उसके बाद तकसीर फिर से रकीबा के पास आने-जाने लगा। बताया गया शनिवार की रात तकसीर ने पत्नी रकीबा के साथ मारपीट की। आहत रकीबा ने उसकी जानकारी मायके वालों को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.