गुमला, जनवरी 29 -- गुरदारी। गुरदारी पंचायत भवन में हिंडाल्को द्वारा सीएसआर विभाग की ओर से श्रवण जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 93 मरीजों की कान संबंधी जांच की गई। जांच के बाद पात्र मरीजों को आवश्यकता अनुसार श्रवण मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में गुरदारी, अमटिपानी, चिरौडीह एवं नरमा पंचायत के ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरदारी पंचायत की मुखिया पुष्पा चौराठ ने की। शिविर का संचालन सीएसआर हेड नीरज कुमार एवं शोभा रानी के नेतृत्व में किया गया।क्लस्टर हेड प्रदीप भालेकर ने कहा कि यह शिविर आदिवासी समुदाय के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है। संसाधनों और जानकारी के अभाव में जो लोग इलाज नहीं करा पा रहे थे, उन्हें इस पहल से सीधा लाभ मिल रहा है। शिविर में जांच के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर...