गुमला, फरवरी 21 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र के चिरोडीह पंचायत क्षेत्र के चोटोग निवासी 40 वर्षीय महिला सुनीता असुर ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की है। कीटनाशक का सेवन करने के बाद महिला की स्थित काफी बिगड़ता देख परिजन तत्काल उसे लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार कर देर रात्रि ही सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। सदर अस्पताल आने के बाद डॉक्टरों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि महिला घर में सभी के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। कुछ देर के बाद अचानक जब वह उल्टी करने लगी ,तो परिजन उसके पास पहुंच कर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उपचार कर गुमला सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.