हरिद्वार, जनवरी 2 -- राजाजी टाइगर रिजर्व की चिल्लावाली रेंज के उप वन क्षेत्राधिकारी गुरदयाल सिंह 39 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके ग्राम तेलपुरा स्थित आवास पर सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति एवं सहायक वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। वीएस तोमर, राजवीर सिंह ने गुरदयाल सिंह की सेवाओं को याद किया। इस अवसर पर रामलाल, रामपाल सिंह, वेदप्रकाश तोमर, रमेश कोठियाल, बालूराम, कुंवर सिंह डोलियां, समंदरसिंह, साधुराम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...