प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- प्रतापगढ़। अलग-अलग स्थानों से गायब हुए 90 मोबाइल जिले की पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने अभियान में यह मोबाइल सीईआईआर पोर्टल से प्राप्त तकनीकी सूचनाओं के आधार पर उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और दिल्ली राज्यों से बरामद किया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 13.50 लाख बताई गई। एसपी दीपक भूकर ने बुधवार को पुलिस लाइन के सई कॉम्प्लेक्स में सभी मोबाइल उसके स्वामियों के सुपुर्द किया। इस मौके पर एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल थाने में सूचना दें। लोगों ने पुलिस के इस कार्य के लिए आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...