कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। खोए हुए 83 मोबाइल को खोजकर पुलिस ने उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया है। सोमवार को एसपी ने कार्यालय में बुलाकर लोगों को उनका मोबाइल सौंपा। गुम मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। जिले में मोबाइल चोरी, स्नेचिंग के अलावा बड़ी संख्या में लोगों के मोबाइल गुम हुए हैं। लोगों की शिकायत पर थानों की पुलिस इन मोबाइलों की खोजबीन में लगी थी। सीसीटीएनएस के आपरेटर ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई। कुल 83 मोबाइल गायब हुए थे। बरामद मोबाइल की कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। सभी मोबाइल को काफी प्रयास के बाद पुलिस ने बरामद किया। सोमवार को जिन-जिन लोगों के मोबाइल गायब हुए थे, उनको एसपी कार्यालय बुलाया गया। एसपी राजेश कुमार ने लोगों को उनका मोबाइल सुपुर्द किया। साथ ही आश्वस्त किया कि उनकी पुलिस टीम बेहतर कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.