भागलपुर, जनवरी 9 -- भागलपुर। गुम हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर खाते से 23970 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बांका बौंसी के रहने वाले चांद अंसारी ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि लोहिया पुल के नीचे उसका मोबाइल गुम हो गया था। शिकायत के बाद 4970 रुपये होल्ड कराने की बात भी कही गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...