गढ़वा, फरवरी 6 -- धुरकी। थाना अंतर्गत गुम हुए चार मोबाइल की बरामदगी कर उसके धारकों को सौंपा गया। थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से उक्त मोबाइल बरामद किए। उनके वास्तविक धारकों को शुक्रवार को विधिवत सौंप दिया गया। पुलिस ने जिन लोगों को मोबाइल सौंपा उनमें कदवा गांव निवासी कृपानाथ गुप्ता, सोनडीहा गांव निवासी,कमरुद्दीन अंसारी, कुंबाकला गांव निवासी नितेश कुमार सिंह और सगमा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं। मोबाइल मिलने पर सभी लाभुकों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्या का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि मोबाइल गुम होने या किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल थाना में सूचना दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.