मऊ, जनवरी 4 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत बनकरा खुर्द निवासी मासूम बालिका के गुम होने के कुछ घंटे के भीतर ही कोतवाली पुलिस व पीआरवी की टीम ने मासूम को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम एक कालर से सूचना प्राप्त हुई की कोतवाली अंतर्गत बनकरा खुर्द निवासिनी एक सात साल की मासूम कहीं गुम हो गई है। कॉलर की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पीआरवी और कोतवाली पुलिस की तीन टीमों ने मासूम की तलाश शुरू की और उसे कुछ ही घंटे के भीतर कपरियाडीह से बरामद कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मासूम को उसकी मां अन्ती देवी को सुपुर्द कर दिया। बच्ची के मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने बताया कि बालिका खेलते समय शाम होने पर भटककर पास के गांव में पहुंच गई थी...