मथुरा, फरवरी 16 -- अलग-अलग स्थानों से गुम हुई दो महिलाओं को जीआरपी की टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी ने गुशुदाओं की तलाश के लिए विशेष अभियान शुय किया है। शनिवार को जीआरपी की टीम उप निरीक्षक गौरव माल्या के नेतृत्व में गुमशुदाओं की तलाश में जुटी थी। टीम ने मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली विवाहिता ज्योति यादव को तलाश कर लिया। ज्योति की गुमशुदगी जीआरपी थाने में दर्ज थी। ज्योति के मिल जाने की सूचना उप निरीक्षक गौरव माल्या ने उसके परिजनों को दी। परिजन उसे लेने जीआरपी थाने पहुंच गए, ज्योति को जीआरपी ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं दूसरी ओर जंक्शन रेलवे स्टेशन से लापता हुई 22 पूजा निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश को जीआरपी की टीम ने बरामद कर लिया। पूजा को बरामद करने में जीआरपी थाने के उप निरीक्षक अंकुज...