वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पांडेयपुर नई बस्ती की महिला प्रियंका जायसवाल को उनके गुमशुदा 17 वर्षीय भाई के नाम पर साइबर ठगों ने डर-धमकाकर तीन बार में 51 हजार रुपये ऐंठ लिए। महिला ने पैसे जुटाने के लिए जहां-तहां काम किया और लोगों से उधार लिया। साइबर ठगी का अहसास होने पर उसने लालपुर-पांडेयपुर थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। प्रियंका ने लालपुर-पांडेयपुर पुलिस को बताया कि उनका भाई अभिषेक 23 अप्रैल को घर से नाराज होकर निकला और तब से लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पहली दिसंबर को प्रियंका के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अभिषेक जैसी आवाज में बात की, फिर दूसरे व्यक्ति ने फोन उठाया और आधार कार्ड भेजने को कहा। तीसरे व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर कहा कि ...