रिषिकेष, जनवरी 11 -- गुमानीवाला में हरिद्वार बाईपास रोड से गुजरना स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। दूषित पानी की निकासी का इंतजाम नहीं होने से रोड पर जलभराव हो रहा है, जिससे न सिर्फ सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, बल्कि हर वक्त कीचड़ ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोनिवि से इसकी शिकायत के बावजूद समस्या के समाधान को अधिकारी कोई कदम उठाते नहीं दिख रहे हैं। स्थानीय निवासी राजेंद्र नेगी, बिशन सिंह, दीपक गुप्ता, राधा देवी, ममता बिजल्वाण आदि ने बताया कि बाइपास मार्ग पर माया मार्केट में खरीदारी के लिए आना होता है, लेकिन यहां सड़क से पैदल गुजरने के दौरान कीचड़ की वजह से खासी परेशानियां पेश आई हैं। कई बार वाहनों के टायरों से दूषित पानी उछल कर कपड़ों पर भी गिर जाता है। वहीं, इस दूषित पानी के हर समय जमाव की वजह से मार्ग पर गड्ढे भी हो गए हैं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.