सोनभद्र, जनवरी 2 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना के ग्राम पंचायत पडरी के कमरीडॉड़ की दो माह से लापता वृद्धा का कंकाल घर से दो किमी दूर नाले के पास झाड़ी में मिला। कपडे़, आधार कार्ड और चप्पल से उसकी पहचान हुई। म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव की ग्राम प्रधान करोड़पतिया देवी और मृतिका के पुत्र मोहर यादव ने बताया कि दो माह पहले वह लापता हो गई थी। 15 दिनों तक गांव घर, रिश्तेदार में खोज की गई, जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। दो दिन पहले चरवाहों ने घर से दो किमी दूर नाले के पास झाड़ी में केवल सर का कंकाल देखा तो प्रधान और ग्रामीणों की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने खोज बीन की तो झाड़ी के पास ही मृतिका के कपड़े और साड़ी के कमर में बंधे आधार कार्ड और 50 रुपए मिलने से मृतिका की पहचान 6...