कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्रके नैनापुर गांव की रहने वाली ऊषा देवी पत्नी कृष्ण कुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 13 दिसंबर को वह घर से बिना बताए निकल गई थीं। परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने उसको निन्हौरा गांव के पास से बरामद कर लिया। एसओ सिकंदरा दिनेश गौतम ने बतायाकि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को उसकी सास रजनी देवी की सुपुर्दगी में सौप दियागया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...