पिथौरागढ़, दिसम्बर 23 -- बेरीनाग। बेरीनाग पुलिस ने गुमशुदा महिला को ढूढंकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थाने में महिला के परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की सूचना दर्ज कराई थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस ने सर्विलांस सैल के मदद से महिला को गौतमबुद्धनगर उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। टीम में अपर उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पांडे, हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल दीपावर्ती, सर्विलांस सेल से हेड कांस्टेबल हेम चंद्र सिंह, कांस्टेबल कमल तुलेरा मौजूद रहे। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...