फतेहपुर, दिसम्बर 14 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा मजरे अकबरपुर बड़वा गांव निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि पत्नी अनूपा देवी रविवार भोरपहर चार बजे घर से शौचक्रिया को निकली थी। तब से अभी तक घर वापस नहीं लौटी है। गांव के साथ नाते रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि गुमशुदगी दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...