पिथौरागढ़, फरवरी 5 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने एक गुमशुदा बालक को ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि बीते 24 जनवरी को कोतवाली में परिजनों ने अपने नाबालिक पुत्र के घर से कही चले जाने की सूचना दर्ज कराई थी। जिस पर कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई कर नाबालिग बालक को एंचोली से सकुशल ढूढंकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...