फिरोजाबाद, अप्रैल 17 -- आपरेशन मुस्कान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को 24 घन्टे में सकुशल बरामद कर माता पिता के सुपुर्द किया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस के कार्य की सराहना की। हसमत नगर निवासी शमशाद का आठ वर्षीय पुत्र इमरान पुत्र शमशाद खेलते खेलते घर से चला गया था। वह काफी देर तक वापस नहीं आया। उसके वापस न आने से परिजन घबरा गए। मां फरजाना ने थाने में बच्चे के बारे में सूचना दी। रामगढ़ पुलिस ने मौका मुआयना किया। क्षेत्राधिकारी नगर ने गुम हुए बच्चे को बरामद करने को टीम गठित की। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्चे को सीसीटीवी की सहायता से सकुशल बरामद कर उसके माता पिता के सुपुर्द किया। बच्चे को पाकर उसके परिवारीजन काफी खुश हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.