चतरा, जनवरी 24 -- चतरा, प्रतिनिधि। 23 जनवरी को शाम 4 बजे हंटरगंज थाना अंतर्गत के रहरबार गांव निवासी मनीता देवी पति सहोदर भारती के 8 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार गुम हो गया था। इस संदर्भ में आवेदिका की मां मनीतादेवी के द्वारा हंटरगंज थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त 8 वर्षीय गुमशुदा बच्चा को 12 घंटा के अंदर हंटरगंज थाना पुलिस के द्वारा खोज निकाला गया। बच्चे को पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र से ही बरामद कर उसके परिजन को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...