अल्मोड़ा, फरवरी 13 -- पुलिस ने शिकायत के आठ घंटे के भीतर नाबालिग किशोर को बरामद कर लिया है। कोतवाल विनोद जोशी ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला ने सूचना दी थी कि उनका 17 साल का पोता लापता हो गया है। इस पर एसआई मीना आर्या के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और किशोर की तलाश शुरू कर दी। आठ घंटे के भीतर किशोर को बरामद कर काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...