प्रयागराज, फरवरी 5 -- रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में बढ़ती चोरी, छिनैती व बच्चों की अवैध तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी प्रयागराज को सफलता मिली है। 4 फरवरी को प्रयागराज जंक्शन पर महिला क्यूआरटी ने प्लेटफॉर्म पर अकेली बैठी 17 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में घर से नाराज होकर आने की जानकारी मिली। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बच्ची को चाइल्ड लाइन में सुरक्षित रखा। कल 5 फरवरी को परिजनों के थाना पहुंचने पर आवश्यक कार्रवाई के बाद सकुशल सौंप दिया गया। परिजनों ने जीआरपी पुलिस की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.