लखीसराय, फरवरी 9 -- चानन। चानन थाना क्षेत्र के मालिया गांव निवासी धर्मेंद्र साव के 12 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार को दिल्ली से बरामद किया गया। कन्हैया मां द्वारा कुरकुरे नहीं दिए जाने के कारण 4 फरवरी को ही घर से भाग कर दिल्ली चला गया था जिसकी सूचना परिजनों द्वारा खोजबीन करने के बाद चानन थाना को दी गई थी। थाना अध्यक्ष रश्मिरथी ने बताया कि कन्हैया को परिजन के पास सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...