शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- खुटार, संवाददाता। क्षेत्र के गांव हंसपुर से 11 वर्षीय बालक पवन कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दादा रामजतन के अनुसार पवन 17 फरवरी को घर के बाहर खेलने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर और अगले दिन आसपास के खेतों व जंगल में उसकी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को रामजतन ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...