हाजीपुर, फरवरी 25 -- ‌राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर थाना के नियंत्रणाधीन बरांटी थाना क्षेत्र के कंसारा गांव निवासी मुकेश पटेल ने बरांटी थाने में आवेदन देकर अपनी 19 वर्षीय पुत्री के गुमशुदगी का प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में मुकेश पटेल ने बताया कि बीते 17 फरवरी को दोपहर में मेरी पुत्री 19 वर्षीय संगीता कुमारी घर से कुछ जरूरी काम से गुमटी गांव गई थी। लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं आई। तब जाकर खोजबीन शुरू की। परंतु आज तक वह नहीं मिली। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपने पुत्री की बरामद की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में सोमवार को बरांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...