रुडकी, फरवरी 21 -- मंगलौर। लंढौरा से मानसिंक रूप से कमजोर युवती सात साल की बहन के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण में मुकदमा दर्ज कर किया है। लंढौरा के मोहल्ला मीरासीयान निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मानसिक रूप से कमजोर उसकी बड़ी पुत्री बीती 11 फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई। वह अपने साथ छोटी बहन को भी ले गई है। परिजनों ने दोनों बहनों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। शुरुआत में पुलिस ने इसे गुमशुदगी के रूप में दर्ज किया था। अब पुलिस ने इस मामले को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...