गुमला, मार्च 1 -- गुमला। बसिया पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक टाटा सूमो से एक गोवंशीय मवेशी बरामद कर वाहन को जब्त किया। बसिया थाना प्रभारी युधिष्ठिर कुमार प्रजापति ने बताया कि गुरुवार रात करीब 1.20 बजे गश्ती टीम कोनबीर बाजार टांड़ के पास गश्त कर रही थी। तभी संदिग्ध टाटा सूमो को रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर देखा गया। पुलिस ने वाहन रोकने की कोशिश की,लेकिन तस्कर तेज गति से भाग निकले।पीछा करने पर तस्कर कोनबीर नवाटोली स्थित मोंटफोर्ट स्कूल के पास वाहन छोड़कर अंधेरे में फरार हो गए। जांच में गाड़ी में एक गोवंश पाया गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...