गुमला, अप्रैल 18 -- गुमला प्रतिनिधि। गुमला-रांची नेशनल हाईवे-23 पर जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर खोरा पतराटोली के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक सवारी वाहन और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में 10 लोग घायल हो गए,जबकि झरगांव निवासी 28 वर्षीय जगमोहन उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में कुसुम टोली के सहदेव उरांव,नारायण उरांव,विजय उरांव,उमेश उरांव, संजय उरांव और ठाकुर उरांव शामिल हैं। इनमें ठाकुर उरांव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी लोग रायडीह प्रखंड के कांसिर गांव में आयोजित छेका कार्यक्रम से लौट रहे थे। लौटने के क्रम में खोरा पतराटोली के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी सवारी वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद वाहन में सवार 10लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.