गुमला, जनवरी 23 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के मेन रोड स्थित उपहार दुकान के समीप शुक्रवार दोपहर बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान फोरी निवासी 22 वर्षीय विकास उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद आस पास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया गया।जानकारी के अनुसार विकास उरांव मूल रूप से फोरी का रहने वाला है और वर्तमान में कुम्हार ढलान के समीप किराए के मकान में रह रहा था। वह चेटर स्थित जेबी टेंट हाउस में कार्य करता है। बताया गया कि विकास मेडिलक स्टोर से दवा लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मेन रोड स्थित उपहार दुकान के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा।अचानक गिरने से विकास को गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.