गुमला, मार्च 24 -- गुमला, संवाददाता। जिले में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को बुनियादी साक्षरता आकलन एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण और जिला साक्षरता समिति,गुमला द्वारा जिले के 12 प्रखंडों और 100 संकुल क्षेत्रों के जन चेतना केंद्रों में कराई गई। इस बाबत डीएसई सह सदस्य सचिव, नूर आलम खां बताया कि परीक्षा संचालन को सुचारू रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर प्रखंड स्तरीय केंद्राधीक्षक और वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई थी। नवसाक्षर परीक्षार्थियों का ऑन-स्पॉट पंजीकरण कर परीक्षा में सम्मिलित किया गया। इस परीक्षा के मद्देनजर जिले के सभी संकुल एवं प्रखंड संसाधन केंद्र रविवार को भी खुले रहे। डीएसई, बीपीओ, सीआरपी और बीआरपी परीक्षा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। वे परीक्षा की निगरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.