गुमला, मार्च 2 -- झारखंड के गुमला में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईर टोली गांव में पति के शराब पीने से आजिज पत्नी ने लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। घटना शुक्रवार की है। हत्या में प्रयुक्त लाठी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर 35 वर्षीय अजीत रौतिया गांव के ही एक घर में बैठकर शराब पी रहा था। कुछ काम से उसकी पत्नी सविता उसे बुलाने गई। वहां पति को शराब पीता देख सविता गुस्से में आ गई और इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहा-सुनी होने लगी। इसी दौरान सविता ने वहां पड़ी लाठी उठाई और पति पर कई वार कर दिए, जिससे अजीत रौतिया गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.