गुमला, जनवरी 31 -- गुमला संवाददाता जिले में नन्हे बच्चों की सेहत, सुरक्षा और स्वच्छ आदतों के विकास को लेकर हैबिट चेंज अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है। डीसी के निर्देश पर यह अभियान 28 जनवरी से पुनः आरंभ किया गया है। पहले चरण की सफलता को देखते हुए इसे दोबारा लागू किया गया है,ताकि बच्चों में स्वच्छता और सुरक्षित जीवनशैली की आदतें बचपन से ही विकसित की जा सकें।अभियान के तहत जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ रसोई, साफ-सुथरे परिसर और सुरक्षित वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रतिदिन न्यूनतम 24 आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान एलएस, सीडीपीओ,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित कर्मी नियमित रूप से केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण कर रहे हैं और अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.