गुमला, जुलाई 14 -- गुमला। सिसई थाना क्षेत्र के सियांग गांव के पास सड़क हादसे में डालटेनगंज निवासी बाइक सवार मजदूर आलम एक वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिसई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गुमला सदर अस्पताल और फिर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। आलम सिसई में जलमीनार मरम्मत कार्य में मजदूरी कर रहा था और रविवार सुबह काम पर जा रहा था। इसी दासैरान वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। गुमला जिला मुख्यालय के समीप गणेशपुरडीपा में करम टोली निवासी 15 वर्षीय अमरजीत तिर्की बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने दोस्त को कार्तिक उरांव कॉलेज के पास छोड़कर लौट रहा था,तभी हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.